BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शर्मनाक:कलयुगी पंचायत ने नाबालिग को डेढ़ लाख में बेचने का फरमान सुनाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

शर्मनाक:कलयुगी पंचायत ने नाबालिग को डेढ़ लाख में बेचने का फरमान सुनाया



मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के धार जिले की अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जिससे ये कहा जा सकता है कि आज भी जंगल राज कायम है। धार जिले के धरमपुरी थाना छेत्र के गांव प्रतापपुर की है। जहाँ 14 वर्षीय नाबालिग अपने जीजा के साथ गुजरात मजदूरी करने गयी थी। लेकिन ये बात गांव वालों को रास नही आई। उन्होंने जीजा और नाबालिग लड़की के खिलाफ पंचायत करवाई। पंचायत में नाबालिग को डेढ़ लाख रुपये में बेचने का फरमान जारी किया गया। लड़की का पिता भी राजी हो गया, और खरीदार से उसने 35000 रुपये भी ले लिए।

सूचना के अनुसार इस बात की खबर जब चाइल्ड लाइन को हुई, तब वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को अपने अंडर में लिया और रातभर अपने साथ रखा। इस दैरान बच्ची की कॉउंसलिंग भी की गई, जिससे पता चला कि पिता ने पंचायत के दवाब में आकर इस बात के लिए राजी हुआ था। अगले दिन नाबालिग को बाल कल्याण समिति को सौप दिया गया।

No comments:

Post a Comment